Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली में रविवार तक बंद रहेंगे नॉन एसेंशियल सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज: डीडीएमए

एहतियात के तौर पर राजधानी के सभी शिक्षण संस्थान रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी बहुत आवश्यक न हो तो वर्क फ्राम होम अपनाने पर जोर दिया गया है।

13 Jul 2023

दिल्ली में रविवार तक बंद रहेंगे नॉन एसेंशियल सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज: डीडीएमए

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बीती रात और अधिक बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों और लोगों के घरों में हालात गंभीर हो गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर राजधानी के सभी शिक्षण संस्थान रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी बहुत आवश्यक न हो तो वर्क फ्राम होम अपनाने पर जोर दिया गया है।

हालात को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को रविवार तक बंद कर करने का निर्णय लिया गया है। सभी सरकारी ऑफिस में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम होगा। प्राइवेट संस्थानों से भी अपील की जा रही है कि उनके कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम दिया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। इससे लोगों को पीने के पानी की दिक्कतें हो सकती हैं। पानी की अब राशनिंग की जाएगी।

यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जरूरी वस्तुओं के अलावा राजधानी में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक होगी। एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी। आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत शिविरों से लोगों को स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि उन्हें टॉयलेट और बाथरूम संबंधित दिक्कतें पेश न आएं।

बाढ़ के चलते यमुना बाज़ार ,आईटीओ, राजघाट, सिविल लाइन, उस्मानाबाद, तिब्बती मार्केट, मजनू का टीला़, निगम बोध घाट, आईटीओ, जैतपुर, गीता कॉलोनी, रिंग रोड और कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) जलमग्न हो गए हैं। लोहे के पुल पर वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा यमुना के पुल पर दिल्ली मेट्रो की स्पीड धीमी (30 किमी. प्रति घंटे) करके चलाई जा रही है।

यमुना में आज दोपहर 1 बजे जल स्तर 208.62 मीटर था। वर्तमान में जल का स्तर खतरे के स्तर से 3 मीटर ऊपर है। बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता बंद हो चुका है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर जाने-आने का रास्ता नहीं है। कृपया अपनी यात्रा को प्लान करते समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यमुना बैंक स्टेशन पर फिलहाल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

बारिश के चलते दिल्ली में विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है। शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों के जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आज वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। यह प्लांट बाढ़ के चलते बंद हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ''यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहां सामान्य होगी, हम इसे जल्द शुरू करेंगे।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News